बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण, सतह से सतह मार करने में सक्षम

बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण, सतह से सतह मार करने में सक्षम नई दिल्ली। भारत ने दो दिन में दूसरी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। गुरुवार को ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय’(Pralay conventional quasi ballistic missile) का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने यह जानकारी दी. 24 घंटे के भीतर यह मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण है। बुधवार को भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि देश में यह पहली बार है कि किसी डेवलपमेंटल मिसाइल का लगातार दो दिनों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) DRDO द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है। DRDO ने बयान जारी कर बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। बयान के अनुसार, निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। ‘प्रलय’ 150-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है। इसमें बताया गया कि ‘प्रलय’ सॉलिड प्रोपलेंट रॉकेट मोटर और अन्य नई तकनीक से लैस है। मिसाइल निर्देशक प्रणाली में अत्याधुनिक नौवहन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब