urban body election result : भोपालपट्टनम, मारो और भैरमगढ़ में कांग्रेस की एकतरफा जीत, जानें भाजपा का हाल...
urban body election result : भोपालपट्टनम, मारो और भैरमगढ़ में कांग्रेस की एकतरफा जीत, जानें भाजपा का हाल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने भोपालपट्टनम, मारो और भैरमगढ़ नगर पंचायत में बाजी मार ली है। भैरमगढ़ में पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीता 10 वार्ड
वहीं बेमेतरा के मारो नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है। मारो में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की जीत हुई है। 53 वोटों से जीत बताई जा रही है। इस प्रकार से कांग्रेस मारो नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल होती दिख रही है। अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होगा। पार्षद के वोट से अध्यक्ष बनेंगे।
वहीं बात करें बेमेतरा नगर पालिका उपचुनाव की तो वार्ड क्रमांक 11 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस के राजू साहू ने एकतरफा जीत दर्ज की है।
थान खम्हरिया नगर पंचायत में एक वार्ड पार्षद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार से थान खम्हरिया नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है।
भोपालपटनम में कांगेस की एकतरफा जीत
भोपालपटनम में कांगेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहां की 15 में से 15 सीट कांग्रेस की झोली में आई है। वहीं, कोंटा की 15 में से सिर्फ एक सीट भाजपा को मिली है। बाकी 14 सीटें एकतरफा कांग्रेस जीती है।
भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डो में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है।
खैरागढ़ नगर पंचायत में भाजपा को बढ़त
खैरागढ़ नगर पंचायत में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 9 सीटों पर कब्जा किया है। तो वहीं एक सीट पर टाई हो गया है।
कोरिया के शिवपुर चरचा नगर पंचायत में कांग्रेस- 8, बीजेपी-5, निर्दलीय- 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।
सूबे के चार नगर निगमों भिलाई में डाक मतपत्र में कांग्रेस और भाजपा में मामूली बढ़त है। बाकी तीन निगमों के शुरूआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में है।
10 में कांग्रेस जीत गई बैकुंठपुर में और 4 में आगे चल रही ।
प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव
15 में 11 पार्षद कांग्रेस के।
02 निर्दलीय व भाजपा 02 पर।
इधर बिरगांव में 11 नंबर वार्ड की मत पेटी खुलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा हल्ला करने की भी जानकारी सामने आ रही है। वार्ड नंबर 22 में भी जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मत पेटी पहले से खुलने का आरोप लगाया है।
नरहरपुर 11 में कांग्रेस और 4 पर भाजपा का कब्जा हुआ है।
बता दें कि 15 निकायों सहित 370 वार्ड में उप चुनाव को लेकर गणना शुरू हो गई है। बिरगांव में 40 वार्डो के लिए 186 प्रत्याशी मैदान में है। कुछ घंटों बाद 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब