लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल डेस्क। पंजाब में लुधियाना के गुरुवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका अदालत की तीसौतरी मंजिल पर हुआ और इससे दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है। धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए थे। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। जांच के लिए NIA-NSG की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) ब्लास्ट परिसर के दूसरे फ्लोर पर हुआ है।धमाका किस चीज का था यह अभी साफ नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही थी, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

जांच के लिए  NIA-NSG पहुंच रही

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद एनआईए और एनएसजी को वहां जांच के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, NIA की दो टीम लुधियाना जा रही हैं। वहीं NSG की एक टीम लुधियाना जाएगी। नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम भी लुधियाना भेजी जा रही है।

सीएम चन्नी ने ब्लास्ट को बताया साजिश का हिस्स

लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी का भी बयान आया है। उन्होंने इसे साजिश बताया और कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। चन्नी बोले, 'मैं मौके का जायज़ा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए,अब ब्लास्ट किया गया।

कैप्टन ने जताया शोक

लुधियाना कोर्ट में धमाके के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर। 2 लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब