बिरगांव चुनाव : कांग्रेस 19 वार्डों में जीती, लेकिन बहुमत नहीं, जानें भाजपा-जेसीसीजे की स्थिति, देखिए वार्डवार परिणाम...
बिरगांव चुनाव : कांग्रेस 19 वार्डों में जीती, लेकिन बहुमत नहीं, जानें भाजपा-जेसीसीजे की स्थिति, देखिए वार्डवार परिणाम...
रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस के अधिक प्रत्याशी जीत दर्ज की है। अभी तक कांग्रेस ने 19 वार्डों में कब्जा किया है। भाजपा के प्रत्याशी 10 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रत्याशियों ने 6 वार्डों में जीत हासिल की है। 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
स्पष्ट बहुमत नहीं मिला
इन परिणामों में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। दो वार्डों 30 व 11 नंबर में फिर से मतपत्र की गणना चल रही है। यहां प्रत्याशियों ने गड़बड़ी की शिकायत की है। इसके बाद ही किसे बहुमत (21 सीट) मिलेगा यह तय होगा।
गाजीनगर इलाके में कांग्रेस काबिज
गाजीनगर इलाके में भी कांग्रेस ने कब्जा किया है। चुनाव के पहले वोटर लिस्ट को लेकर यह इलाका सुर्खियों में थे। गाजीनगर इलाके के वार्ड 28 और 29 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए। कांग्रेस के रियाज और इकराम दोनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
वार्ड 11 और 33 में की गई रिकाउंटिंग
वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है। यह खबर सुनते ही पुन्नी साहू का पति बेहोश हो गया। वह जमीन पर ही पड़ा रहा। पुन्नी साहू के पति ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। आरोपी के बाद अब इस सीट में रिकाउंटिंग की गई। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में भी फिर रिकाउंटिंग की गई।
बिरगांव में वार्ड वार स्थिति विजयी प्रत्याशी
-
वार्ड 1 – शकुंतला धन्नू बंदे (निर्दलीय)
-
वार्ड 2 – के उबारन दास (कांग्रेस)
-
वार्ड 3 – शिव साहू (कांग्रेस)
-
वार्ड 4 – पुष्पा आशीष यादव (कांग्रेस)
-
वार्ड 5 – बेदराम साहू (JCCJ)
-
वार्ड 6 – राजबती दीनू निषाद (कांग्रेस)
-
वार्ड 7 – कृपाराम निषाद (कांग्रेस)
-
वार्ड 8 – ज्ञानेश्वरी मिर्झा (भाजपा)
-
वार्ड 9 – भारती नन्दू चंद्राकर (कांग्रेस)
-
वार्ड 10 – कविता सूदन सिकली (कांग्रेस)
-
वार्ड 11 – सुशीला मारकंडे (निर्दलीय)
-
वार्ड 12 – ओमप्रकाश साहू (कांग्रेस)
-
वार्ड 13 – अश्वनी यादव (निर्दलीय)
-
वार्ड 14 – ओमप्रकाश साहू (भाजपा)
-
वार्ड 15 – समारू राम पात्रे (कांग्रेस)
-
वार्ड 16 – शरद कुमार साहू (निर्दलीय)
-
वार्ड 17 – दीपक कुमार साहू (निर्दलीय)
-
वार्ड 18 – पतिराम साहू (भाजपा)
-
वार्ड 19 – आनंद मोहन सिंह (कांग्रेस)
-
वार्ड 20 – शकुन साहू (भाजपा)
-
वार्ड 21 – हेम चंद्राणी गोस्वामी (कांग्रेस)
-
वार्ड 22 – अश्वनी चाँदरे (JCCJ)
-
वार्ड 23 – डॉ शकील (JCCJ)
-
वार्ड 24 – डिकेन्द्र कुमार सिन्हा (कांग्रेस)
-
वार्ड 25 – नन्दलाल देवांगन (कांग्रेस)
-
वार्ड 26 – सरोज बाई कुर्रे (कांग्रेस)
-
वार्ड 27 – दिलदार कुमरे (कांग्रेस)
-
वार्ड 28 – इकराम अहमद (कांग्रेस)
-
वार्ड 29 – मोहम्मद रियाज (कांग्रेस)
-
वार्ड 30 – खेमलाल साहू (भाजपा)
-
वार्ड 31 – एवज देवांगन (JCCJ)
-
वार्ड 32 – होरीलाल देवांगन (भाजपा)
-
वार्ड 33 – रूखमणी राजू सिन्हा (कांग्रेस)
-
वार्ड 34 – बसंत सेन (निर्दलीय)
-
वार्ड 35 – संतोष कुमार साहू (कांग्रेस)
-
वार्ड 36 – केहरु साहू (भाजपा)
-
वार्ड 37 – धरमीन पूनाराम साहू (भाजपा)
-
वार्ड 38 – बिसवंतिन धनेश जोगी (भाजपा)
-
वार्ड 39 – गोदावरी साहू (भाजपा)
-
वार्ड 40 – डिगेश्वरी देवांगन (JCCJ)
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब