खैरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओंं का बवाल, कुर्सियों तोड़ी, टाई होने पर लगाया आरोप...

खैरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओंं का बवाल, कुर्सियों तोड़ी, टाई होने पर लगाया आरोप... राजनांदगांव। खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम आने के बाद जमकर हंगामा हो गया। वार्ड 4 में भाजपा-कांग्रेस में टाई हो गया। रिकाउंटिंग के बाद कांग्रेस को विजयी घोषित किया गया। इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। और फिर से गिनती कराने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी करे का आरोप लगाया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) गौरतलब है कि खैरागढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के संघर्ष देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 4 में टाई होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा से विवाद की स्थिति पैदा हो गई। फिर से काउंटिंग की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं मतदान केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक, वार्ड 4 के दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। इसके बाद दो बार रिकाउंटिंग कराई गई, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। जब तीसरी बार काउंटिग कराई गई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया। अब खैरागढ़ में कांग्रेस और भाजपा ने 10-10 पार्षद हो गए है। 

खैरागढ़ में भाजपा का बवाल

कांग्रेस की जीत घोषित करे के बाद भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र में रखी कुर्सियां फेंक दी। कार्यकर्ताओं ने मतगणना में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। आरोप है कि एसडीएम ने भाजपाइयों को बाहर निकाल, धोखाधड़ी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया है। वहीं बिरगांव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है, इसका पता चलते ही पुन्नी साहू के पति बेहोश हो गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब