विधायक शकुंतला साहू पर हमला, हुई घायल...
विधायक शकुंतला साहू पर हमला, हुई घायल...
बलौदाबाजार। विधायक शकुंतला साहू पर हमला हो गया। इस हमले में विधायक बुरी तरह से घायल हो गईं है। इलाज कराने के लिए रायपुर रवाना हुई।
जानकारी के मुताबिक, विधायक शकुंतला साहू सुंदरवन गांव में बाबा गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया। पीछे से हमला होने के कारण विधायक के सिर और गर्दन में लगे। शकुंतला ने यहां से भागकर खुद को बचाया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच घायल हो गईं। घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई।
पुलिस पुरी घटना की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमले में घायल विधायक शकुंतला साहू इलाज के लिए रायपुर रवाना हुई हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।
असामाजिक तत्व के लोगों ने किया हमला-शकुंतला साहू
विधायक शकुंतला ने बताया कि हमला किसने किया इसकी जानकारी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व के लोग भीड़ में शामिल रहे होंगे। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विधायक ने बताया कि पूजा के दौरान मेरे करीब खड़ी ग्राम पंचायत परसवानी की महिला को सिर में चोट आई है। उनके सिर से खून निकलने लगा। हम नजदीकी अस्पताल गए। वहां अपना इलाज करवाया। मेरे सिर में अब भी दर्द है। मैं इलाज के लिए रायपुर जा रही हूं।
गृह मंत्रालय खत्म कर देना चाहिए- अजय चंद्राकर
इस मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू पर हुए हमले की निंदा करता हूं। ऐसी घटना सिर्फ कांग्रेस राज में हो सकती है। छत्तीसगढ़ में गृह मंत्रालय को समाप्त कर देना चाहिए। वसूली और माफिया संरक्षण के लिए अलग विभाग बनाना चाहिए।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब