निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली...
निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली...
रायपुर। नगरीय निकायों में कांग्रेस को उम्मीद से बड़ी जीत मिली है। 6 नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं 5 नगरपालिका चुनावों से 5 सत्ताधारी पार्टी ने जीत दर्ज की है। नगर निगमों में 4 में से 3 कांग्रेस के खाते में जा रही है। रिसाली, भिलाई और चरौंदा में से रिसाली कांग्रेस के खाते में आ गया है। वहीं भिलाई और चरौदा में भी कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। बिरगांव में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है। फिर कांग्रेस निर्दलीय की मदद से महापौर बना लेगी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कोरिया के नतीजे चौंकाने वाला रहा है। कोरिया जिले के विभाजन के असंतोष को देखते समझा जा रहा था कि कांग्रेस को वहां नुकसान उठाना पड़ेगा।लेकिन कोरिया के चरचा और बैकुंठपुर दोनों में कांग्रेस को जीत मिली है।
- चरचा की 15 में से आठ वार्ड में कांग्रेस और पांच बीजेपी को मिला है। दो निर्दलीय के खाते में गया।
- वहीं बैकुंठपुर के 20 वार्डों में से 11 में कांग्रेस और 7 में बीजेपी जीती है।
- खैरागढ़ नगरपालिका में जरूर कांग्रेस और बीजेपी बराबरा रही।
- बिरगांव नगर निगम में भी किसी को बहुमत (21सीट) नहीं मिला है। कांग्रेस को 40 में से 19 सीट मिली है।
वहीं, बीजेपी को 10, जनता कांग्रेस को 5 और निर्दलीय को 6 सीटें मिली है। बिरगांव में भी सत्ताधारी पार्टी का महापौर बन जाएगा। महापौर के लिए कांग्रेस को 21 पार्षद चाहिए। 6 में से तीन निर्दलीय का समर्थन मिल जाएगा।
भाजपा ने जामुल नगर पालिका में जीत दर्ज करने में कामयाब रही। यहां बीजेपी 10 वार्ड में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 5 सीट से संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़े-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी
भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब