छत्तीसगढ़ : बाप-बेटी ने जीता चुनाव, विवादित था इनका निर्वाचन क्षेत्र...

छत्तीसगढ़ : बाप-बेटी ने जीता चुनाव, विवादित था इनका निर्वाचन क्षेत्र... रायपुर। राजधानी के नगर निगम बिरगांव में कांग्रेस ने 19 वार्डों में जीत का परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में जीतने में कामयाब हुए हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बिरगांव नगर निगम का गाजीनगर फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर चर्चा में था। अब इस इलाके का नतीजा सामने आया है। इस इलाके के वार्ड 28 और 29 में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस के रियाज और इकराम ने जीत दर्ज की है। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि दोनों पिता-पुत्री है। जनता ने दोनों पर ही विश्वास जताया है।   पिता ने कांग्रेस से जीत हासिल की है। बेटी निर्दलीय जीतीं है। कांग्रेस को महापौर के लिए दो पार्षद की जरूरत, पिता ने बेटी से सहयोग मांगा है। बिरगांव में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि सियासी गलियारे में चर्चा है कि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस को समर्थन देंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन के बाद कांग्रेस का बहुमत हो जाएगा। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… स्कूलों में इस तारीख से शीतकालीन छुट्टी, केंद्रीय विद्यालयों में आज से छुट्टी भारत के 14 राज्यों में फैला कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट, कुल आंकड़ा पहुंचा 221, ये राज्य अभी बचे हुए हैं… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब