स्कूली बस पलटी : शीतकालीन छुट्टी मनाने जा रहे थे, रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

स्कूली बस पलटी : शीतकालीन छुट्टी मनाने जा रहे थे, रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल सुकमा। स्कूली छात्राओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुकमा के तेमालवाड़ा गांव की है। यह भी पढ़े- विधायक शकुंतला साहू पर हमला, हुई घायल… जानकारी के मुताबिक, द्रोणापाल आश्रम से सभी छात्राएं आज सुबह शीतकालीन छुट्टी लगने के बाद वाहन में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान तेमालवाड़ा गांव के पास उनकी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

स्कूली बस पलटी, 10 घायल

इस हादसे में आठ से दस छात्राएं घायल हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां पर उपचार जारी है।

मुुख्यमंत्री ने मदद उपलब्ध कराने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सुकमा जिले में स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कलेक्टर को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और सभी बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब