छत्तीसगढ़ : पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत, सिर फर गंभीर चोट

छत्तीसगढ़ : पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत, सिर फर गंभीर चोट कवर्धा। जिले में पंचायत सचिव की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट के निशान है। लोग इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। वहीं लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। घटना तरेगांव थाना के पचराही के पास हुई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के मुताबिक, कवर्धा में पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक पंचायत सचिव बोड़ला ब्लाक के कुकरापानी पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थे। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बता दें कि शुक्रवार बीती रात सचिव बैजनाथ चंद्रवंशी की लाश ग्राम पचराही के पास पुल के नीचे गिरी मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पंचायत सचिव की मोटर सायकल भी पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि सचिव की मौत दुर्घटना से हुई है या किसी ने हत्या की है। यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब