Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
स्पोर्ट्स डेस्क। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अलविदा कह दिया। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही उनके 23 साल के करियर का समापन हुआ।
हरभजन ने लिखा कि 'सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया, आपका तहे दिल से शुक्रिया, आभारी।'
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1474302128311062533
हरभजन सिंह सन्यास के बाद आईपीएल से जुड़ने की संभावना
बता दें कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले IPL मे सिर्फ 3 मुकाबले खेले थे, जिसमें से उन्हें एक भी मुकाबले में सफलता नहीं मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरभजन सिंह किसी एक आईपीएल टीम के साथ कोच या मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी टीम के लिए वह अहम भूमिका निभा सकते हैं। हरभजन इसके पहले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
टेस्ट क्रिकेट में बनाई थी शानदार हैट्रिक
मशहूर हरभजन सिंह की गिनती दिग्गज ऑफ स्पिनरों के रूप में होती है। हरभजन ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में हैट्रिक भी झटकी थी। हरभजन उस वक्त सिर्फ 21 साल के थे और उस मुकाबले के बाद हरभजन सिंह टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए थे।
यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली…
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब