आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर
आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आयकर विभाग ने कानपुर में दो बड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी से जुड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush jain) और पान मसाला कारोबारी केके अग्रवाल के घर और ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी रकम बरामद की है। केवल इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी में करीब 160 करोड़ रुपए मिले हैं और छापेमारी का सिलसिला बीते 24 घंटे से जारी है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
आयकर छापे 160 करोड़, प्रत्यूष जैन को कस्टडी में
इसी बीच जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष जैन को कस्टडी में लिया है। टीम प्रत्यूष को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि टीम को पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित घर में भारी कैश मिलने की संभावना है। इसे रखने के लिए 80 नए बक्से और कंटेनर मंगवाया गया है। पीयूष जैन के घर मिल रहे खजाने की सूचना पर प्रधान आयकर निदेशालय से जांच के वरिष्ठ अधिकारी और संयुक्त निदेशक जांच विजयानंद भारतीय भी पहुंचे हैं। डीजीजीआई के कई अफसर मौके पर मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टैक्स चोरी के शक में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने कल (23 दिसम्बर 2021) सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के सात ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें उनका घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप शामिल था। कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी।
मूल रूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन वर्तमान में जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। उनकी इत्र की फैक्ट्री के अलावा कन्नौज में कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप भी है। मुंबई में इत्र कंपनी का हेड ऑफिस है और वहां एक घर भी है। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह पीयूष जैन के घर पहुंची टीम में मुंबई के अधिकारी भी शामिल थे। कल टीम अपने साथ नोट गिनने वाली पांच मशीनें लाई थी। आज 13 मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है। डीजीजीआई अधिकारियों ने परिवार के लोगों से घर में पूछताछ भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष जैन की फैक्ट्री का इत्र यूपी से मुंबई जाता है। फिर देश-विदेश के बाजारों में पहुंचता है। जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।
सपा के मीडिया कंसलटेंट आशीष यादव ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के कारोबारी के घरों में पड़े छापे से सपा का कोई नाता नहीं है। समाजवादी इत्र और समाजवादियों से कारोबारी का कोई नाता नहीं है। कानपुर में कारोबारी के घर पर पड़े छापे को सपा से जोड़ना गलत है।
यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली…
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित…
सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार
ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में…
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब