छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान

छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निवार्चन आयोग ने पंचायत उपचुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के पंचायतों में खाली हुए पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। कोरोना काल के दौरान कई पंचायत के जन प्रतिनिधियों की असमय मौत हो गई। वहीं कई की प्राकृतिक कारणों से या किसी की बीमारी के चलते मौत हो गई। कहीं भ्रष्टाचार के कारण अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया। अब इन खाली पदों पर पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे।  यह भी पढ़े- आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर

20 जनवरी को मतदान और मतगणना

जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नामांकन होगा। 4 जनवरी को स्क्रूटनी, 6 जनवरी तक नाम वापसी होगी। वहीं 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 20 जनवरी को ही मतगणना की जाएगी। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

कोरिया और कोंडागांव जिले में आम चुनाव

3 जिला पंचायत सदस्य, 30 जनपद पंचायत सदस्य, 235 सरपंच और 1807 पंच पद के लिए चुनाव होंगे। यहां सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। प्रदेश के 2 जिलों में आम चुनाव होगा, बाकी जिलों में उपचुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के कोरिया और कोंडागांव जिले में आम चुनाव होंगे। बता देंं कि पंचायत चुनाव में कुल 18 लाख 57 हजार 235 मतदाता हिस्सा लेंगे। जिला पंचायत सदस्य समेत 2075 पदों के लिए चुनाव होंगे। यहां मतपत्र पर मतदान होगा। पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे। चुनाव वाली जगहों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब