छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार रायपुर। बिलासपुर के तिफरा स्थित शासकीय ब्रेल प्रेस को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। पिछले तीन साल के कामकाज की समीक्षा की गई। इसमें बिलासपुर ब्रेल प्रेस ने देशभर के अन्य 27 प्रेस को पीछे छोड़ा और राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए। यह पुरस्कार राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया ने इसे ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ में ब्रेल प्रेस 1985 में स्थापित

दरअसल, दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए 1985 में तिफरा में ब्रेल प्रेस की स्थापना की गई। यहां से छपाई की गई ब्रेल पुस्तकों का वितरण पूरे प्रदेशभर में किया जाता है। साथ ही अन्य प्रांतों से भी छपाई के लिए यहां सामग्री भेजी जाती है। भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से टीम बनाई गई थी। जो पिछले दिनों देशभर के 28 ब्रेल प्रेस के पिछले तीन साल में दिव्यांजनों के लिए किए गए कामकाज को लेकर समीक्षा की। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) समीक्षा के बाद बिलासपुर ब्रेल प्रेस को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रेस घोषित किया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने समाज कल्याण के सचिव को पत्र भेजकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने की जानकारी दी है। साथ ही इसकी सूचना बिलासपुर ब्रेल प्रेस के नियंत्रक को भी भेजी गई है। बिलासपुर के अलावा नया रायपुर के अटल विकास प्राधिकरण को दिव्यांगों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण माहौल बनाने और समता कालोनी स्थित नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी को दिव्यांगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयन किया है।

ब्रेल प्रेस की ये उपलब्धि

ब्रेल प्रेस की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय के आदेश पर बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान दिव्यांगों के मतदाता पहचान पत्र, मतदाता पर्ची, इवीएम में पहचान के लिए ब्रेल में स्टीकर तैयार किया गया। इस काम को यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 16 से 18 घंटे तक काम कर पूर्ण किया। अवार्ड चयन में ब्रेल प्रेस का यह काम मील का पत्थर साबित हुआ।

ई-लाइब्रेरी में मौजूद 10 हजार पुस्तकें

ब्रेल प्रेस में ई-लाइब्रेरी का भी संचालन किया जा रहा है। यहां 10 हजार पुस्तकों का आनलाइन संग्रह है। दिव्यांगजन मोबाइल, डेजी प्लेयर समेत अन्य संसाधनों से इन पुस्तकों के वाचन को सुन सकते हैं। यहां 9 वीं से लेकर 12 वीं की पुस्तकें हैं। प्रबंधन का कहना है कि इसका जल्द विस्तार किया जाएगा। यह भी पढ़े- निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 6 नगर पंचायत और 4 नगर निगम में मारी बाजी, जानिए कहा कितनी सीट मिली… छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 3707 पदों पर भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित… सहायक शिक्षकों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बोले- आंदोलन से हल नहीं निकलेगा, इधर फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष ने कहा- बहुत हुई बातचीत, अब आर-पार ठगों के झांसे से सावधान : रिटायर्ड प्राचार्य से 39 लाख रुपए की ठगी, ऐसे फंसाया जाल में… कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब