नए साल में ATM से रुपए निकालना होगा महंगा, ये नई दरें होंगी लागू...
नए साल में ATM से रुपए निकालना होगा महंगा, ये नई दरें होंगी लागू...
डेस्क। नए साल में एटीएम से फ्री पैसा निकालना महंगा हो जाएगा। अभी तक बैंक ग्राहकों को हर महीने पांच बार अपने एटीएम से पैसे की निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। मुफ्त निकासी की सीमा खत्म होने के बाद पैसे निकालने पर बैंक 20 रुपए प्रति टांजेक्शन का शुल्क लगता है। लेकिन एक जनवरी से छठी बार पैसे निकालने पर 21 रुपए और उसपर टैक्स जोड़कर चार्ज देना होगा। हालांकि सभी नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा, जिसमें बैलेंस चेक करने से लेकर मिनी स्टेटमेंट या पिन बदलना इनमें शामिल है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मेट्रो और गैर मेट्रो में चार्ज
अभी दूसरे बैंक के एटीएम से 6 मेट्रो शहरों (Mumbai, New Delhi, Chennai, Kolkata, Bengaluru and Hyderabad) में पैसे निकालने पर पहले 3 ट्रांजैक्शन, जिसमें फाइनैंशियल और नॉन-फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन शामिल है, वो बिलकुल मुफ्त है और उस पर ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।
वहीं, गैर मेट्रो शहरों में 5 एटीएम ट्रांजैक्शन मुफ्त कर सकते हैं। इसके बाद मेट्रो शहरों में फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन करने पर 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन और 8.50 रुपए नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के तौर पर देना पड़ता है।
1 जनवरी से लगने वाले शुल्क
बैंक के ग्राहकों को 1 जनवरी से नए रेट्स लागू होने के बाद 5वें ट्रांजैक्शन के बाद फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के लिये 21 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन और 8.50 रुपये नॉन फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन के लिये देने होंगे। दरअसल इसी साल जून में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को ATM के जरिये तय मुफ्त मंथली लिमिट से अधिक बार रकम निकालने या अन्य लेन-देन करने पर ज्यादा चार्ज वसूलने की इजाजत दे दी थी।
10 जून को जारी किये गए RBI के सर्कुलर के मुताबिक, बैंकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में कार्ड के इस्तेमाल करने के एवज में लगने वाले शुल्क (Interchange Fee) की क्षतिपूर्ति और अन्य लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें प्रति लेने-देन चार्ज बढ़ाकर बढ़ाने की इजाजत दे दी गई थी।
यह भी पढ़े
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब