विधायक शकुंतला साहू पर हमला मामला, दो आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विधायक शकुंतला साहू पर हमला मामला, दो आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल बलौदाबाजार। कसडोल विधायक शकुंतला साहू व सरपंच पर पथराव करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को  जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंद्रावन में 23 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के ग्रामों से कई लोग तथा संसदीय सचिव शकुंतला साहू भी शामिल हुई थी। यह भी पढ़े- विधायक शकुंतला साहू पर हमला, हुई घायल… 

जयंती कार्यक्रम में हमला

कार्यक्रम के दौरान अचानक कुछ लोगों द्वारा पत्थर से हमला कर दिया गया, जिसमें विधायक शकुंतला साहू व ग्राम परसवानी की महिला सरपंच कुसुम डहरे के सिर में चोट लग गई। महिला सरपंच की रिपोर्ट पर पत्थर फेंकने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना गिधपुरी में जुर्म दर्ज किया गया था। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

गिरफ्तार करने अभियान चलाया

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पलारी थाना प्रभारी प्रमोद सिंह एवं उपनिरीक्षक थाना प्रभारी गिधपुरी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई और पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

विधायक शकुंतला साहू पर हमला, दो गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला कि सुंद्रावन ग्राम के मनबोध बघेल (35 वर्ष) एवं हजारी नवरंगे (23 वर्ष) का कुछ दिनों पहले सरपंच से विवाद हुआ था, जिसके कारण वह दोनों सरपंच से नाराज चल रहे थे। 24 दिसंबर को सुंद्रावन में रेड कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

असामाजिक तत्व के लोगों ने किया हमला-शकुंतला साहू

विधायक शकुंतला ने हमले के बाद कहा था कि पत्थर किसने मारा इसकी जानकारी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व के लोग भीड़ में शामिल रहे होंगे।  इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।   विधायक ने बताया कि पूजा के दौरान मेरे करीब खड़ी ग्राम पंचायत परसवानी की महिला को सिर में चोट आई है। उनके सिर से खून निकलने लगा। हम नजदीकी अस्पताल गए। वहां  इलाज करवाया।

गृह मंत्रालय खत्म कर देना चाहिए- अजय चंद्राकर

इस मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा था कि कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू पर हुए हमले की निंदा करता हूं। ऐसी घटना सिर्फ कांग्रेस राज में हो सकती है। छत्तीसगढ़ में गृह मंत्रालय को समाप्त कर देना चाहिए। वसूली और माफिया संरक्षण के लिए अलग विभाग बनाना चाहिए। 

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब