छत्तीसगढ़ सरकार सड़क दुर्घटना रोकने में असफल, 18 फीसदी बढ़ी मृत्यु दर...

छत्तीसगढ़ सरकार सड़क दुर्घटना रोकने में असफल, 18 फीसदी बढ़ी मृत्यु दर... रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। सरकार इसे रोकने में असफल हुई है। इस साल जनवरी से नवंबर तक सड़क दुर्घटना के 11,323 प्रकरणों में  9,820 व्यक्ति प्रभावित हुए। यह पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना 8.09 फीसदी और मृत्यु 18.29  फीसदी अधिक है। इसी तरह घायलों की संख्या में 4.50 फीसदी की वृद्धि हुई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) यह जानकारी शुक्रवार को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दी गई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में अकबर ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था के उपायों पर प्रभावी अमल के दिए निर्देश हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करने विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़े- राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… अफसरों ने बताया कि राज्य में वर्ष 2020 में जनवरी से दिसंबर तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल तीन लाख 23 हजार 649 प्रकरणों में 10 करोड़ नौ लाख 77 हजार 590 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस वर्ष जनवरी से नवंबर 2021 तक तीन लाख 59 हजार 675 प्रकरणों में 10 करोड़ 40 लाख 39 हजार 550 रुपये वसूल किया गया है।

साल 2020 में 4,022 मौतें

अफसरों ने बताया कि 2020 में करीब 10,539 सड़क हादसों में 4,022 लोगों की जान गई थी। वहीं 9,480 लोग घायल हुए थे। यह भी पढ़े- विधायक शकुंतला साहू पर हमला मामला, दो आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अस्पताल पहुंचाने पर 5 हजार पुरस्कार

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और दूसरे घायलों के जान बचाने वालों को सरकार पुरस्कृत करेगी। इसके लिए सरकार ने गुड समैरिटन योजना शुरू की है। इसके तहत दुर्घटना के महत्वपूर्ण पहले घंटे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदाय करने के लिए अस्पताल या आपातकालीन देखभाल केन्द्र पहुंचाने पांच हजार रुपये प्रति घटना पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

  •  यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • राज्य में ब्लैक स्पाट के चिन्हांकन करने के बाद उनमें तत्परता से सुधार की जाएगी।
  •  सड़क किनारे व गैरेज में सुधार के लिए वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और कंडम वाहनों के परिचालन पर रोक।
  • सड़क निर्माण के दौरान सड़कों में अनावश्यक मोड नहीं रखे जाएंगे।
  • सड़कों के जंक्शन पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण सख्ती से हटाए और राके जाएंगे।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब