स्कूल की 13 छात्राएं कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, कंटेनमेंट जोन घोषित

स्कूल की 13 छात्राएं कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, कंटेनमेंट जोन घोषित रायगढ़। जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। भूपदेवपुर नवोदय विद्यालय 8वीं एवं 10वीं के 13 छात्राएं संक्रमित हो गए हैं। इस खबर से विद्यालय में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक छात्रा 5 दिन पहले पटेलपाली पवार ग्रिड रहने वाली महिला स्वजन से मिली थी। इसके बाद यहां रहने वाले छात्रों को सर्दी खांसी की समस्या आई, जहां उनका जांच एंटीजन किट से जांच कराया गया तो ये छात्र भी कोरोना संक्रमित पाये गए। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रायगढ़ जिला प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित सक्रिय मरीज वाला जिला बनकर उभर चुका है। जिसमें 64 सक्रिय मरीज है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि रायगढ़ में टीकाकरण प्रथम व दूसरा डोज रिकॉर्ड स्तर पर किया गया था। जिसकी प्रशंसा राष्ट्रीय स्तर में भी हुई थी। लेकिन इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता से लोग बेख़ौफ़ आना जाना करते हुए ट्रेवहल हिस्ट्री को छुपा रहे है। नवोदय विद्यालय में अब दो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात सुरक्षा गत कारणों से किया गया है। स्कूल परिसर में ढाई सौ से 300 बच्चे रह कर पढ़ाई कर रहे है। संक्रमित बच्चे 8वीं, 9वीं और दसवीं के छात्र है। वहीं संक्रमित बच्चों को स्कूल के गेस्ट हाउस में रखकर उनकी जांच की जा रही है। साथ ही बच्चों की ट्रेवल हिस्ट्री भी चेक की जा रही है।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब