मारपीट के बाद बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट के बाद बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार राजनांदगांव। घरेलू विवाद में सगे बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सिविल लाइन में बीते 20 दिसंबर को सरकारी कर्मचारी गजेंद्र कुमार शुक्ला की आकस्मिक मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गजेंद्र शुक्ला की मौत प्रारंभ से ही संदिग्ध लग रही थी। मृतक के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। गवाहों के बयान तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि गजेंद्र शुक्ला की हत्या हुई है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का अपने पुत्र नवीन शुक्ला के साथ आपसी मन मुटाव और घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने अपने पिता से मारपीट करते हुए उसका नाक व मुंह दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब