अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती : पीएम मोदी ने भाजपा को इतने रुपए का दिया चंदा, शुरू किया ये अभियान...

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती : पीएम मोदी ने भाजपा को इतने रुपए का दिया चंदा, शुरू किया ये अभियान... नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा ने शनिवार को चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया है। पार्टी का लक्ष्य अपने सदस्यों व अन्य लोगों के छोटे-छोटे योगदानों से धन इकट्ठा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत दान किए और सभी से इसमें योगदान की अपील की। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''मैंने भारतीय जनता पार्टी के कोष के लिए एक हजार रुपए दान दिए हैं। इस विशेष अभियान से राष्ट्र प्रथम का हमारा आदर्श और जीवन पर्यंत स्वार्थरहित सेवा की हमारे कार्यकर्ताओं की संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। भाजपा को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए, राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए।'' https://twitter.com/narendramodi/status/1474653661372592130 नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ''हमारे कार्यकर्ता इस विशेष अभियान के तहत लाखों लोगों से संपर्क करेंगे। नमो एप का 'डोनेशन' मॉड्यूल इस दान राशि को संग्रह करने का माध्यम बनेगा। दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए मैं जनता का आशीर्वाद मांगता हूं।'' उन्होंने कहा कि यह अभियान 11 फरवरी को पार्टी के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक चलेगा।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब