खेल मैदान पर भू-माफिया की नजर, स्कूल बच्चों ने भूखे-प्यासे दिया धरना, अब सीएम भूपेश से लगाएंगे गुहार...
खेल मैदान पर भू-माफिया की नजर, स्कूल बच्चों ने भूखे-प्यासे दिया धरना, अब सीएम भूपेश से लगाएंगे गुहार...
रायपुर। शहर के भू माफियाओं की नजर अब श्री प्रयास स्कूल के खेल के मैदान पर है। जिस मैदान को बच्चों ने मेहनत से पाट कर खेल का मैदान बनाया, उसी मैदान के बीचों-बीच से भू माफिया ने 40 फुट लंबी सड़क बना दी है। जिसके बाद सभी छात्र स्कूल के इस मैदान को बचाने के लिए धरने पर बैठ गए।
खेल के मैदान से लगे जमीन पर प्लॉटिंग कर इसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। इतना ही नहीं बच्चों के खेल के मैदान के बीचों-बीच एक सड़क भी निकाल दी। जिसके बाद भू माफिया जमीन को बेचने की तैयारी में थे। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार सुबह से स्कूल के सामने हड़ताल कर नारेबाजी करने लगे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
भूखे-प्यासे छात्रों ने दिया धरना
खेल के मैदान में अवैध कब्जा होता देख आज सुबह 9 बजे से ही 1000 से अधिक छात्र धरने पर बैठ गए। वर्तमान में इस स्कूल में 700 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। वहीं खेल के मैदान के लिए किए गए धरने में स्कूल से पास हो चुके छात्र भी शामिल हुए थे। उनका कहना था कि स्कूल के खेल के मैदान को तत्काल अवैध कब्जे से छुड़ाया जाए। साथ ही भू माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए।
निगम अमला का आश्वासन
स्कूल छात्रों के प्रदर्शन को देख नगर निगम के अधिकारी खेल मैदान पहुंचे। उन्होंने स्कूली बच्चों को आश्वासन दिया है कि तत्काल भू माफिया पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दो एकड़ के क्षेत्र में बच्चे के खेल के मैदान को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री भी नगर निगम तैयार करेगा। इसके बाद छात्रों ने चेतावनी दी कि यदीं मंगलवार तक खेल के मैदान की समस्या का कोई हल नहीं निकलता है तो वे अपनी फरियाद लेकर सीएम भूपेश बघेल के पास जाएंगे।
जानें पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी वर्ष टिकरापारा भैरव नगर स्थित श्री प्रयास स्कूल के बच्चों को 2 एकड़ जमीन खेल के मैदान व भवन बनाने के लिए दिया था। बता दें कि इस स्कूल में अनाथ व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दी जाती है। इन बच्चों ने दिन रात मेहनत कर जमीन को पाट कर खेल का मैदान बनाया। काफी दिनों से इस जमीन पर नजर गड़ाए भू माफिया ने जमीन पर कब्जा करना शुरू किया।
यह भी पढ़े
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब