अस्पताल के सामने से नर्स का अपहरण, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी...
कोरबा। जिले में एक नर्स का अपहरण हो गया है। नर्स नाईट शिफ्ट में ड्यूटी जाने निकली थी। स्कार्पियो सवार अपहर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर जिले के ग्राम केरा की रहने वाली ओम साहू (35 वर्षीय) कोरबा के भिलाई बाज़ार पीएचसी में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। वो हरदीबाजार के भठोरा में रहकर भिलाई बाजार पीएचसी में ड्यूटी करतीं हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
शनिवार रात लगभग 8.30 को वो नाईट शिफ्ट की ड्यूटी में जाने के लिए घर से स्कूटी में निकली थी। जैसे ही वह पीएचसी के पास पहुंची तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ठोकर मार कर गिरा दिया। जब नर्स गिर गई तब स्कार्पियो से उतर कर दो बदमाशों ने जबर्दस्ती नर्स को गाड़ी में भर लिया और तेजी से फरार हो गए।
घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने हरदीबाजार चौकी को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सफेद कलर के स्कार्पियो में नर्स को अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने चारों तरफ घेराबन्दी कर तलाश कर रही हैं।