लापरवाही की हदें पार : कार ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत, एक गंभीर

लापरवाही की हदें पार : कार ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत, एक गंभीर बिलासपुर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। इस दुर्घटना में दो की मौके पर जान चली गई, जबिक एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जारी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के ग्राम नगरिया थाना कोसी के रहने वाले 35 वर्षीय रमेश चन्द्र पिता अमृत लाल बिलासपुर में ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर का काम करता था। अभिलाष परिसर में वो और उसके अन्य साथी जा रहते थे। ट्रांसपोर्ट नगर में उनका ट्रांसपोर्ट कार्यालय था, जहां वो कार्य करते थे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) रात करीब 10 बजे खलासी व हमाली का काम करने वाले अपने 8 साथियों के साथ काम खत्म कर नया बस स्टैंड के पीछे स्थित अभिलाष परिसर कालोनी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (cg 10 ac 8777) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से आकर 8 में से 4 पैदल चालकों को चपेट में ले लिया। उसके बाद कार वहीं झाड़ियों में फंस गई। कार चालक को एक व्यक्ति ने पकड़ लिया,पर गहमा गहमी के बीच वह कार छोड़ कर भाग निकला। दुर्घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो इस एक शव कार के पहियों में फंसा मिला,जिसे निकाला गया। पास ही एक और शव व दो घायल पड़े मिले। घायलों को पुलिस ने तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य का ईलाज जारी हैं।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब