छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार 26 दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सोमवार 27 से लेकर 29 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही सरगुजा संभाग में तो ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।  मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आनी बंद हो गई हैं। दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और ठंड काफी कम रही। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दुर्ग को छोड़कर प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। शनिवार को भी दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब