IND vs SA 1st Test : भारत की अच्छी शुरुआत, कोहली ने खराब फार्म वाले खिलाड़ी को दिया मौका...

IND vs SA 1st Test : भारत की अच्छी शुरुआत, कोहली ने खराब फार्म वाले खिलाड़ी को दिया मौका... स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच (IND vs SA 1st Test) तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। 23 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 43 रन और केएल राहुल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली ने इस बॉक्सिंग-डे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। पहले टेस्ट मैच में (IND vs SA 1st Test) गेंदबाजी में भारत ने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के रूप में चार तेज गेंदबाजों को खिलाया है। वहीं आर अश्विन के रूप में एकमात्र स्पिनर है। खराब फॉर्म के बावजूद अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा गया है।  दक्षिण अफ्रीका की टीम डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डुसेन, टेम्बा बवुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जैनसेन, केशव महाराज, कैगीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। भारत की टीम केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब