फिजियोथैरेपी के छात्रों का आंदोलन खत्म, मंत्री सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला
रायपुर। फिजियोथैरेपी के छात्रों ने आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ ही 27 दिसंबर से सारी कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी। साथ ही इंटर्नशिप सेवाएं भी बहाल होंगी। छात्र अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा के बाद छात्रों को आश्वासन दिया है।
दरअसल, छात्रावास भवन की सुविधा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने देवेंद्र नगर में छात्रावास के लिए आबंटित भूमि पर कागजी करवाई के बाद तत्परता से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही ओपीडी के कम जगह से होने वाली परेशानी के निदान के लिए ओपीडी को शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया गया।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बीपीटी स्टाइफंड की फाइल आवश्यक सुधार उपरांत पुनः वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर अग्रेषित किया गया है, जिसको वित्त विभाग से अनुमोदन प्राप्त कर लागू किया जाएगा। तत्काल में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु आवश्यक संसाधन के अभाव के कारण संचालन करना उचित नहीं है, इसलिए सारे संसाधनों की पूर्ति के बाद भविष्य में एमपीटी पाठ्यक्रम के संचालन की योजना है।
इन मांगों पर स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनरत विद्यार्थियों ने सोमवार से कॉलेज जाने का फैसला लिया है। इसी के साथ ही फिजियोथेरेपी की सारी कक्षाएं 27 दिसंबर से पूर्ववत संचालित होंगी व इंटर्नशिप सेवाएं भी बहाल हो जाएंगी।