फिल्म '83' पर साउथ की 'पुष्पा' भारी, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने दर्शकों पर किया जादू, की बंपर कमाई

फिल्म '83' पर साउथ की 'पुष्पा' भारी, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने दर्शकों पर किया जादू, की बंपर कमाई डेस्क। साउथ की फिल्म अब हिन्दी फिल्मों पर भारी पड़ गई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं रणवीर सिंह की क्रिकेटर कपिल देव पर आधारित फिल्म 83 काफी पीछे है। बात करे पुष्पा की तो ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय भी ‘पुष्पा’ का क्रेज दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। इस बार साउथ इंडस्ट्री की ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। इसी वजह से हिंदी भाषी फैंस को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइस’ थिएटर्स में देखने को मिल रही है। इसका सीधा फायदा फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) खास बात ये है कि हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ रिलीज हुई है लेकिन इसके बाद भी दूसरे हफ्ते अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। अब 9वें दिन का कलेक्शन भी सामना आ गया। इस दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है।

पुष्पा ने शानदार कलेक्शऩ किया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले हफ्ते 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के मौके पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद से ही कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फिल्म ने सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं बुधवार यानी छठे दिन ‘पुष्पा’ ने 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 3.38 करोड़ और आठवें दिन लगभग 2 से 3 करोड़ का कलेक्शन किया।  वहीं  शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। इसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.95 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म की बंपर कमाई आगे भी जारी रहने वाली है।

चंदन डकैत पर बनी फिल्म पुष्पा

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानीय निवासी है। वहीं, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है, जिसमें अल्लू मजेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और मजेदार बनाता है। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिये गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।

रणवीर की फिल्म ने नहीं किया कमाल

रणवीर सिंह की फिल्म '83' की बात करें तो, फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सबका मानना था कि फिल्म जब रिलीज होगी तो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की है।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब