IND vs SA 1st Test : केएल राहुल का चला बल्ला, खास रिकॉर्ड किया अपने नाम...

IND vs SA 1st Test : केएल राहुल का चला बल्ला, खास रिकॉर्ड किया अपने नाम... स्पोर्टस डेस्क। केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। राहुल का यह टेस्ट करियर का 7वां शतक है। इसमें से 6 शतक तो उन्होंने घर के बाहर बनाए हैं। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। राहुल 122 रन और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीरीज से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे। रोहित की जगह राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

केएल राहुल ने शतक लगाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। इससे पहले कोई भारतीय ओपनर ऐसा नहीं कर सका था। राहुल ने इंग्लैंड में सबसे अधिक 2 शतक लगाए हैं। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका में एक-एक शतक लगाया है। वे 6 देश में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर सके हैं।

बतौर ओपनर चौथा शतक

केएल राहुल का साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बतौर ओपनर चौथा शतक है। इसके साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ दिया है। तीनों ने 3-3 शतक लगाए हैं। राहुल अब सिर्फ सुनील गावस्कर से पीछे हैं। उन्होंने SENA देशों में सबसे अधिक 8 शतक लगाए हैं। राहुल साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले वसीम जाफर ने 2007 में केपटाउन में शतक जड़ा था।

सचिन को पीछे छोड़ने का मौका

केएल राहुल पहले दिन का खेल खत्म होने पर 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे साउथ अफ्रीका में बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओपनर बन गए हैं। इससे पहले वसीम जाफर ने 116 रन की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 1997 में 169 रन बनाए थे। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भी 150 रन की पारी खेली है। मैच के दूसरे दिन राहुल के निशाने पर ये बड़े रिकॉर्ड होंगे।

यह भी पढ़े

उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ के शासकीय ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिया पुरस्कार छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए Harbhajan Singh retirement : हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया सन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान आयकर छापे में मिला 160 करोड़ रुपए, मंगाने पड़े नोट गिनने के मशीन, 80 बक्से और कंटेनर कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब