पीयूष जैन गिरफ्तार : इत्र कारोबारी के घर बेशुमार दौलत, 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद

पीयूष जैन गिरफ्तार : इत्र कारोबारी के घर बेशुमार दौलत, 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में बेशुमार दौलत बरामद हुआ है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने टैक्स चोरी के आरोप में कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी इंटेलिजेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाने की संभावना है। अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद की गई है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के अफसरों के अनुसार, जैन को सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान कारोबारी जैन के घर के अंदर तहखाना मिला और एक फ्लैट में 300 चाभियां मिलीं। इस बरामदगी पर DGGI की तरफ से अधिकृत जानकारी आनी बाकी है। कानपुर के ज्यादातर पान मसाला मैन्युफैक्चर्स पीयूष जैन से ही पान मसाला कम्पाउंड खरीदती हैं। इस बीच रविवार को कारोबारी के कन्नौज स्थ‍ित पुश्तैनी घर में भी छापेमारी की गई. डीजीजीआई और आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर वाले घर पर छापा मारा था। इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं। कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था।

यह भी पढ़े

जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे… उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब