Sunny Leone के मधुबन गाने पर बवाल, Saregama ने मांगी माफी...
Sunny Leone के मधुबन गाने पर बवाल, Saregama ने मांगी माफी...
मुंबई। सनी लियोनी (Sunny Leone) के नए गाने से बवाल मच गया है। मधुबन में राधिका नाचे गाने में अश्लीलता का आरोप लगा है। मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस वीडियो को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा था। अब सारेगामा ने इस गाने के लिरिक्स को बदलने का फैसला लिया है।
3 दिन में बदल दिए जाएंगे बोल
सारेगामा (Saregama) ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि- गाने को लेकर हालिया फीडबैक को देखते हुए और लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 3 दिन के अंदर इस गाने के बोल बदल दिए जाएंगे। तीनों प्लेटफॉर्म पर से इस गाने के नए वर्जन को शेयर किया जाएगा और पुराने वाले को हटा दिया जाएगा।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बता दें कि गाने को दिसंबर, 22 को रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं मधुबन में राधिका नाचे जैसे जंगल में नाचे मोर, इसे शारिब, तोशी रैना और कनिका कपूर ने एडॉप्ट किया था।
मधुबन में राधिका नाचे गाना दिलीप कुमार की फिल्म
गाने के शुरुआती बोल मधुबन में राधिका नाचे रे है जो साल 1960 में आई दिलीप कुमार की फिल्म कोहिनूर से लिया गया है। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था. शनिवार को उत्तरप्रदेश के मथुरा स्थित पुजारियों और श्रद्धालुओं ने गाने के बारे में शिकायत की कि इसपर अभद्र डांस किए गए हैं और इसपर बैन लगना चाहिए।
कई फिल्म में काम कर रहे सनी लियोनी
सनी लियोनी (Sunny Leone) बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। वे मलियालम और तमिल फिल्मों में नजर आएंगी। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो हेलेन, कोका कोला और द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव जैसी फिल्में कर रही हैं।
यह भी पढ़े
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे…
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब