बड़ी खबर : ग्रेहाउंड और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली किया ढेर

बड़ी खबर : ग्रेहाउंड और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली किया ढेर सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और तेलंगाना राज्य के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के पास से फोर्स ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात तेलंगाना सीमा पर ग्रेहाउंड के जवान गश्त पर निकले थे। तेलंगाना के कोत्तागुड़म में एसपी सुनील दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था। वहीं जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सलियों की ओर से गोली चलना बंद हो गया। मौके पर ग्रेहाउंड के जवानों को 6 नक्सलियों का शव मिला। वहीं जवान अन्य नक्सलियों के शवों को बरामद करने में जुटे हैं। एसपी सुनील दत्त ने मीडिया को बताया नक्सलियों के पास से स्वचालित राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। अभी और नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। जवान उनके शवों की तलाश की जा रही हैं। उन्होंने कहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नई जानकारी आने पर खबर अपडेट...

यह भी पढ़े

राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे… उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब