RBL Bank का शेयर गिरा, आरबीआई की कार्रवाई का असर
RBL Bank का शेयर गिरा, आरबीआई की कार्रवाई का असर
नई दिल्ली। मुंबई के आरबीएल बैंक (RBL Bank) का शेयर सोमवार को गिर गया। 20 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसकी आरबीआई की कार्रवाई को माना जा रहा है।
20 फीसदी से अधिक गिरावट
बीएसई (BSE) पर कारोबार के दौरान यह 20 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 132.35 रुपये तक गिर गया था। यह इसके 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। सुबह 10.30 बजे यह 19.51 फीसदी की गिरावट के साथ 138.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
यह शेयर फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट में ट्रेड करता है, जिसमें कोई सर्किट लिमिट नहीं है। सोमवार को यह अपने पिछले न्यूनतम स्तर से भी नीचे चला गया। इससे पहले यह 24 अगस्त, 2021 को 155.65 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था। इसका रेकॉर्ड न्यूनतम स्तर 101.60 रुपये था जो इसने 22 अप्रैल 2020 को छुआ था।
शेयर में गिरावट की वजह क्या है
आरबीआई ने आरबीएल बैंक में क्रिसमस के दिन दो बड़े बदलाव किए थे। आरबीआई के चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को इस निजी बैंक के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि लंबे समय से बैंक के एमडी और सीईओ रहे विश्ववीर आहूजा को तत्काल छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आहूजा को अंतरिम एमडी और सीईओ बनाया गया है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि आरबीआई की कार्रवाई से बैंक में अनिश्चितता बढ़ेगी और स्टॉक पर शॉर्ट से मीडियम टर्म में नकारात्मक असर होगा। उनका कहना है कि दिसंबर, 2021 तिमाही का रिजल्ट बैंक और उसके शेयर में निवेशकों के भरोसे को बहाल करने के लिए अहम होगा। हालांकि राजीव आहूजा ने बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में उपजी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए रविवार को कहा कि दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा सितंबर की तिमाही के मुकाबले अधिक होगा।
यह भी पढ़े
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे…
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब