हाइवे पर तेज रफ्तार तीन बसें आपस में टकराई, 5 लोगों की मौत, 10 घायल
रायपुर। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार सुबह सद्दोपुर के पास सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसें में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए।
इस हादसे में छत्तीसगढ़ के मीना पत्नी फिरत सिंह, रोहित सिंहमार की मौत हो गई। एक मृतक कोरबा के कुम्हार पास और दूसरा जांजगीर-चांपा के नीम चौरा पारा सकरा के रहने वाले थे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह कोहरे के कारण बस चालकों को सामने से आने वाली बसें दिख नहीं रही थी। एक बस के चालक को नींद आने पर उसने सड़क किनारे बस को रोक दी। उसी समय पीछे से आ रही दो बसे उससे भिड़ गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव भटवलिया के राहुल कुमार व उसके भाई प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश राजभर की मौत हो गई। पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे में घायल होने वाले के नाम
घायलों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नवनीत पुत्र रामवीर सिंह, कुशीनगर के मनोज कुमार पुत्र चंद्रदेव, कुशीनगर के ही हरिशंकर पुत्र फेकू लाल कुमार छत्तीसगढ़, संत कबीर नगर निवासी राम रतन, कुशीनगर के अरविंद पुत्र हरिलाल, कोरबा के खिरथ राम पुत्र दुकालू , चंडीगढ़ की कविता शामिल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बसें पंजाब से दिल्ली को ओर जा रहीं थीं। आगे वाली बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। उसने बस का अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहीं दो बसें भिड़ गईं।