Under-19 Asia Cup : भारत ने हार के बाद की वापसी, अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया...
Under-19 Asia Cup : भारत ने हार के बाद की वापसी, अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया...
स्पोर्ट्स डेस्क। अंडर-19 एशिया कप (Under-19 Asia Cup) में भारत ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। यूएई में जारी टूर्नामेंट में भारत ने तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 154 रन से करारी शिकस्त दी थी, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान से रोमांचक मुकाबले में शिकस्त मिली थी। तीन मैचों के बाद भारत के ग्रुप ए में अब 6 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही उसने आराम से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
260 रनों का लक्ष्य दिया
अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 48.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से हरनूर सिंह ने 74 गेंदों पर9 चौकों की मदद से 65 बनाए। राज बावा ने 55 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। कप्तान यश ढुल ने 26 रन बनाए। उनके अलावा ए रघुवंशी ने 47 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35, शेख रशीद ने 6, आराध्य यादव ने 12 और कौशल ताम्बे ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 35 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर 259 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए एजाज अहमद अहमदजाई ने 68 गेंदों पर एक चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सुलेमान सैफी ने 73 और अल्लाह नूर ने 26 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद इशाक ने 19 और खैबर वली ने 12 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से राजवर्धन, राज बाजवा, विक्की और कौशल ने 1-1 विकेट लिए।
पाक भी सेमीफाइनल में पहुंचा
पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 21 रन से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्धिारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाए, जबकि यूएई 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सका।
कप्तान अकरम ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन
पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया। उन्होंने गेंदबाजी में सर्वाधिक तीन विकेट लिए और इससे पहले बल्लेबाजी में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पांच चौकों की मदद से 67 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनके अलावा हसीबुल्लाह खान ने 39 और अहमद खान ने शानदार 34 रन बनाए। वहीं मोहम्मद जीशान, मेहरान मुमताज और माज सदाकत ने दो-दो विकेट झटके।
यह भी पढ़े
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे…
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब