जरूरी खबर : 5-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने गाइडलाइन जारी, जानिए नियम...
जरूरी खबर : 5-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने गाइडलाइन जारी, जानिए नियम...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 15-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। इस गाइडलाइन के मुताबिक, 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोग Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वे सभी लोग जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे सभी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
- लाभार्थी Co-WIN पर अपने मौजूदा खाते के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं या किसी दूसरे नंबर से नया खाता बनाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। यह सुविधा फिलहाल वैक्सीनेशन कराने योग्य सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
- लोग वैकेसीनेशन कराने की जगह पर भी, सत्यापनकर्ता/वैक्सीन लगाने वाले से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट बुक किए जा सकते हैं।
- ।15-17 आयु वर्ग के लिए केवल Covaxin का विकल्प उपलब्ध होगा क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए यही एकमात्र टीका उपलब्ध है।
- स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स, जिन्हें दो खुराकें मिल चुकी हैं, उनके लिए 10 जनवरी 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एक प्रिकॉशनरी खुराक की जाएगी।
- यह प्रिकॉशनरी खुराक, दूसरी खुराक के 39 सप्ताह बाद लेनी होगी। यानी प्रिकॉशनरी डोज़ के लिए दूसरी खुराक के बाद, 9 महीने का गैप ज़रूरी होगा।
- 60 साल और ज़्यादा की उम्र वाले, कॉमॉरबिडिटी वाले लोग, जिन्हें कोविड -19 वैक्सीन की दो खुराक मिल चुकी हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही, 10 जनवरी, 2022 से प्रिकॉशनरी डोज़ दी जाएगी।
- ये दिशा निर्देश 3 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे और समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़े
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे…
उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब