उम्मीदों का संचार...दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर
डेस्क। आनंद महिंद्रा को कौन नहीं जानता। महिंद्रा उद्योगपति के अलावा एक अच्छे इंसान भी है। वे सोशल मीडिया में अपनी खास मौजूदगी रखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर उनकी पैनी निगाह रहती है। ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में बिना हाथ-पैरों का एक दिव्यांग शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है। इस वीडियो से आनंद महिंद्रा बेहद प्रभावित हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
उद्योगपति महिंद्रा ने ट्वीटर पर लिखा कि इस वीडियो को देखकर वे अवाक रह गए हैं। ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी है। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए नौकरी की पेशकश की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे इसके बारे में जानकारी जुटाने में मदद करें।
सोशल मीडिया में 1 मिनट 7 सेकेंड का ये वीडियो उम्मीदों का संचार करने वाला है। वीडियो में बिना हाथ-पैरों का ये शख्स सड़कों पर अपनी मॉडिफाइड रिक्शा को बड़े कॉन्फिडेंस में चला रहा है। इस शख्स से बात करे लोगों की आवाज सुनकर और गाड़ियों की आवाजाही देखकर ये लगता है कि ये शख्स दिल्ली में ही अपने रिक्शा को चला रहा है।
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "ये वीडियो आज मेरी टाइमलाइन पर मिला। यह नहीं पता कि यह कितना पुराना है या यह कहां का है, लेकिन मैं इस सज्जन से चकित हूं, जिसने न केवल अपनी शारीरिक चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी भी है।"
आगे उद्योगपति महिंद्रा ने Mahindra Logistics को टैग करते हुए कहा है कि क्या वे इस शख्स को महिंद्रा के लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं?