छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश की आशंका, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी...

छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश की आशंका, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी... रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मंगलवार को प्रदेश भर में हल्की व मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके साथ ही कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला भी गिर सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से सोमवार को देनभर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में आंशिक बादल छाए रहे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल साफ होने के बाद एक बार फिर से ठंड फिर से बढ़ेगी। 29 दिसंबर तक तो प्रदेश का मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। तापमान में हुई बढ़ोतरी रायपुर समेत प्रदेश भर में सोमवार सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। बादल के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक बार फिर से सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। बलरामपुर(एआरजी) में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेंड्रा सहित अधिकांश सभी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़े

राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे… उत्कृष्ठ विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन… छत्तीसगढ़ : पंचायत उपचुनाव के तारीख का ऐलान, 235 सरपंच के लिए होगा मतदान छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए कोरोना मुआवजा देने में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, छत्तीसगढ़ से मांगा जवाब