Sourav Ganguly Corona Positive बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Sourav Ganguly Corona Positive बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 49 वर्षीय गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर लगातार उन पर निगरानी रखे हुए हैं। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते संकट के बीच ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है। बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली  (Sourav Ganguly) को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।  जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे। सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा चिंता व्यक्त की गई। कप्तानी विवाद के कारण सुर्खियों में थे सौरव बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं, जब टीम इंडिया में कप्तानी को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ वक्त पहले जब विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया था, तब सौरव गांगुली ने बयान दिया था कि उन्होंने विराट से टी-20 की कप्तानी ना छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माने।