बीजेपी सांसद के बिगड़े बोले, सरपंच को 15 लाख तक भ्रष्टाचार की छूट  

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोले, सरपंच को 15 लाख तक भ्रष्टाचार की छूट   भोपाल। मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने भ्रष्टाचार को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कार्यक्रम में कह रहे हैं कि अगर सरपंच 15 लाख रुपए तक का भ्रष्टाचार करता है तो वे उसकी शिकायत लेकर उनके पास ना जाएं। इससे ऊपर की रकम के घोटाले पर बात हो सकती है। जनार्दन मिश्रा रीवा से भाजपा सांसद है। वायरल वीडियो संसदीय क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में सांसद जनार्दन मिश्रा कहते हैं, 'लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। मैं उनसे मजाक में कहता हूं कि उसने (सरपंच) 15 लाख तक का भ्रष्टाचार किया है तो भइया हमसे बात ना करो। 15 लाख से आगे अगर वो कर रहा है तो यह भ्रष्टाचार है।'  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रुकते। वह आगे अपने बयान को सही साबित करने के लिए तर्क भी देते हैं। इसमें मिश्रा कहते हैं कि 7 लाख तो उसने (सरपंच) पिछले चुनाव में खर्च किए। 7 लाख अगले चुनाव में लग जाएंगे. महंगाई बढ़ी तो एक लाख और जोड़ लो।

जनार्दन मिश्रा हमेशा विवादों में

बता दें कि जनार्दन मिश्रा पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने कहा था कि पीएम आवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी में से निकलते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा। इससे पहले साल 2019 में मिश्रा ने पुलिस वालों पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें कहा था कि अगर कांग्रेस या पुलिस का कोई व्यक्ति किसानों से वसूली करने आएगा तो उसका हाथ तोड़ देंगे। उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार देंगे।

यह भी पढ़े

राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर