बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती...
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती...
सुकमा। बस्तर के सुकमा जिले में बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में सहदेव दिरदो घायल हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बचपन का प्यार फेम सहदेव घायल, सिर में आई चोट
जानकारी के मुताबिक, बचपन के प्यार गाने से प्रसिद्ध हुए सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर चोटे आई है। कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
[caption id="attachment_7083" align="aligncenter" width="540"]

सहदेव दिरदो का हालचाल पूछते कलेक्टर[/caption]
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। सहदेव छोड़े देर पहले शबरी नगर में सड़क हादसे का शिकार हुआ है। उनके सिर पर 4 टांके लगे हैं।
शबरी नगर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।
सीएम भूपेश ने सहदेव के घायल होन पर जताया दुख
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार @SukmaDist को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1475824129320255489?t=X0BwiaFcN7ZElBv39k8ouQ&s=08
सहदेव हेल्थ अपडेट
मीडिया से बात करते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि सहदेव की स्थिति फिलहाल ठीक है। अभी वह होश में आ गए हैं। परिवार के लोगों ने उनसे बात की है।
बादशाह ने किया ट्वीट, कहा- परिवार के टच में
रैपर बादशाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो इस समय लगातार सहदेव के परिवार के टच में हैं। उन्होंने लिखा है, 'सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।'

कौन है सहदेव दिरदो? (Who is Sahadev Dirdo)
सहदेव दिरदो ने बचपन का प्यार गाना गाया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ते वक्त 26 जनवरी की तैयारी के दौरान सहदेव द्वारा यह गाना गाया गया था। यह गाना इतना वायरल हो गया कि अब पूरे देश में छाया रहा। इसी गाने से सहदेव को देशभर में पहचान मिली।
सहदेव वीडियो में रैपर बादशाह के साथ आए थे नजर
बता दें कि बचपन का प्यार म्यूजिक वीडियो में सहदेव-बादशाह के अलावा सिंगर आस्था गिल और रिको नजर आए थे। सहदेव के म्यूजिक वीडियो में बचपन के प्यार से लेकर बड़े होने तक की पूरी लव स्टोरी को दिखाया गया। 'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव रैपर बादशाह के साथ परफॉर्म करते नजर आए थे। यह गाना रिलीज होने के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुए। अब तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं।
सहदेव ने कुछ महीने पहले स्पेनिश वेब सीरिज ''मनी हाइस्ट'' का फेसम गाना ''बेला चाओ'' गाते हुए नजर आए थे। 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद किया।
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/k7QniTYNsmQ
यह भी पढ़े
खाना पकाने के तेल में राहत, कीमतों में हुई कटौती, जानिए…
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे…
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर