रायपुर में गर्जना के साथ तेज बारिश, मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्से में गिरा पानी, गिरे ओले
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम शुष्क बना हुआ है। काले बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से ठंड गायब हो गई है। अचानक मौसम में आए बदलाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के अब बीमार पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं रबी फसल को लेकर किसानों को चिंता बढ़ गई है। धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था भी बिगड़ गई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
वहीं मंगलवार शाम को बलौदाबाजार, कवर्धा, सरगुजा और जांजगीर जिले में ओले गिरे, वहीं रायपुर में जोरदार बारिश हुई। इसके कारण कई जगहों पर बिजलीगुल रही। पिछले दो दिन से मौसम में आई गर्मी को बारिश और बर्फबारी ने शांत कर दिया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तर तेलंगाना तक विदर्भ तक है। इसके प्रभाव से ही मौसम ने करवट बदला और जोरदार बारिश हुई। मंगलवार सुबह से शाम तक राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में बादल छाए रहे। देर शाम मौसम ने करवट बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने लगी। इसके कारण कवर्धा, जांजगीर और सरगुजा जोरदार बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में ओले गिरे।
बिलासपुर में सुबह चारों ओर घना कोहरा था। 1,000 मीटर की दूरी से देख पाना संभव नहीं था। वहीं आसमान में घने बादल थे। इसके बाद न्यूनतम तापमान 15.5 रहा तो सर्दी ने कंपकंपी ला दी। बिलासपुर-रायपुर मार्ग में ओलावृष्टि केकारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा।