सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा...

सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा... रायपुर। प्रदेश के सहायक शिक्षक फेडरेशन ने मंगलवार रात को आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। फेडरेशऩ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुलाकात में मांग को लेकर आश्वासन दिया है। बहुत जल्द घोषणा करने की बात कही है। इसलिए 18 दिन तक चले हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा करता हूं।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद में कहा कि पढ़ाई के समय शिक्षकों आंदोलन उचित नहीं है। उन्हें प्रदेश में नियमितिकरण किया गया। दूसरे राज्यों में वेतन कटौती की गई। यहां ऐसा नहीं किया गया। फिर भी ऐसा कर रहे हैं, जो समझ से परे है। सीएम बोले कि कि कोरोना काल के बाद अब बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई है। अब हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्हे जल्द ही हड़ताल खत्म कर देना चाहिए। दो साल तक पढ़ाई प्रभावित हुई है। बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।वहीं एयरपोर्ट पर देर रात चर्चा के दौरान बघेल ने बताया कि शिक्षकों से चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

सहायक शिक्षकों का आंदोलन, मनीष मिश्रा ने किया ये ऐलान

 सहायक शिक्षक फेडरेशन के मनीष मिश्रा ने मंगलवार रात अपने साथियों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय से बैठक की। इसमें मांगों पर सहमित नहीं पाई। इसके बाद शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला से भी बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया। लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण हड़ताल जारी रखऩे का फैसला लिया गया था। इस घोषणा के बाद पुलिस के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश आया। मुख्यमंत्री से अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि आपकी मांग पुरी कर दी जाएगी। मीडिया के माध्यम से बता दिया है। बहुत जल्द आपको सौगात मिलेगी। आप बच्चों पर ध्यान दे। मनीष मिश्रा ने बताया कि यह जीत सभी सहायक शिक्षकों की जीत है। फेडरेशन की मुखिया होने के नाते मैं 18 दिनों से चले हड़ताल समाप्ति की घोषणा करता हूं। जो साथी रास्ते में वो लौट जाए।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… खाना पकाने के तेल में राहत, कीमतों में हुई कटौती, जानिए… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… IND vs SA 1st Test : राहुल-मयंक की बल्लेबाजी से भारत मजबूत, लेकिन 3 विकेट गिरे… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर