IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त

IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन कमाल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका  को पहली पारी में 62.3 ओवर में 197 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 130 रन की निर्णायक बढ़त मिली है। भारत के लिए मोहम्मद शमी  ने 5 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिये। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बुमराह-ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बावुमा (52) ने अर्धशतक जमाया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत के लिए शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने भी 2-2 विकेट लिए। टेम्बा बावुमा ने 101 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट में उनका ये 16वां और भारत के खिलाफ पहली फिफ्टी है। हालांकि, अर्धशतक जमाने के बाद वो मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 52 रन पर अपना विकेट गंवाया। यह भी पढ़े- IND vs SA 1st Test : भारत की अच्छी शुरुआत, कोहली ने खराब फार्म वाले खिलाड़ी को दिया मौका…

भारत के 7 बल्लेबाज 55 रन पर ढेर

इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारत पहली पारी में 327 रन पर ऑल आउट हुआ। भारत के आखिरी 7 बल्लेबाज 55 रन के भीतर पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका की भी पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और भारत ने 32 रन के भीतर ही मेजबान टीम के 4 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था।

भारत को पहली सफलता बुमराह ने दिलवाई

भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलवाई। उन्होंने मेजबान टीम के कप्तान डीन एल्गर को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। हालांकि लंच ब्रेक के बाद बुमराह चोटिल हो गए और मैदान से चले गए। टेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक ने इसका फायदा उठाते हुए 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़ डाले। शार्दुल ठाकुर ने डिकॉक को बोल्ड कर खतरनाक दिख रही इस जोड़ी को तोड़ा। उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 104 रन था। इसके बाद कगिसो रबाडा (25) और मार्को जेन्सन (19) ने जरूर दक्षिण अफ्रीका की पारी संभालने की कोशिश की। लेकिन जेन्सन को शार्दुल ठाकुर और रबाडा को शमी ने आउट कर अफ्रीका की पारी जल्दी समेट दी।

बुमराह चोटिल

चोटिल होने के कारण जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 7.2 ओवर ही गेंदबाजी की। लेकिन वो 2 विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद सिराज को भी एक सफलता मिली। लेकिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के हाथ खाली रहे। उन्होंने 13 ओवर फेंके। लेकिन उन्हें एक विकेट भी नहीं मिला।

ऋषभ पंत की खास सफलता

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अफ्रीका की पहली पारी में तीसरा कैच पकड़ने के साथ ही स्पेशल शतक पूरा कर लिया। वो भारत के लिए सबसे तेज 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। पंत ने अपने 26वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले एमएस धोनी और ऋद्धिमान साहा ने 36 टेस्ट में 100 शिकार किए थे।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… खाना पकाने के तेल में राहत, कीमतों में हुई कटौती, जानिए… राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर