मोहम्मद शमी के 200 विकेट, रचा इतिहास

मोहम्मद शमी के 200 विकेट, रचा इतिहास स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 5 विकेट झटक कर उन्होंने ये कारनामा किया। शमी भारत की ओर से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

55वें टेस्ट में हासिल  की उपलब्धि

शमी ने अपने 55वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि कपिल देव ने ऐसा 50वें टेस्ट जबकि जवागल श्रीनाथ ने 54वें टेस्ट मैच में किया था।

पिता और भाई को दिया क्रेडिट 

शमी ने इस मुकाम तक पहुंचने का क्रेडिट अपने पिता और भाई को दिया है। सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान कहा कि वह जहां पहुंचे हैं, उसका सबसे ज्यादा क्रेडिट उनके पिता को जाता है। मोहम्मद शमी ने कहा कि 'मैं आज जहां भी हूं और जो भी हूं मुझे लगता है उसका सबसे ज्यादा क्रेडिट मेरे पिता को जाता है। क्योंकि मैं ऐसे क्षेत्र से हूं, जहां ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। 5 विकेट लेना काफी खास है, इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। अपनी सफलता के लिए मैं अपने पिता और भाई को क्रेडिट देना चाहूंगा। मेरे पिता और मेरे भाई ने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं जहां हूं वह सिर्फ उनकी वजह से हूं।'

दक्षिण अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को किया आउट

शमी ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 197 रनों पर आल आउट हो गई। शमी ने एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, टेम्बा बवुमा, वियान मुल्डर और कगीसो रबाडा का विकेट लिया। शमी ने इस मैच के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। यह छठा मौका था, जब शमी ने एक पारी में 5 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर