भारत में ओमिक्रॉन : 21 राज्यों में फैला वायरस, जानिए संक्रमितों की संख्या

भारत में ओमिक्रॉन : 21 राज्यों में फैला वायरस, जानिए संक्रमितों की संख्या नई दिल्ली।  भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 721 हो गई है। ओमिक्रॉन की बढ़ती टेंशन के बीच पाबंदियां भी बढ़नी शुरू हो गईं हैं। दिल्ली में 238 और महाराष्ट्र में 167 मरीज मिले है। अब तक ओमिक्रॉन देश के 21 राज्यों में पहुंच चुका है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)  देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 9 हजार 195 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 302 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल, देश में 77 हजार से ज्यादा कोविड मरीजों का इलाज जारी है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 48 लाख 8 हजार 886 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 80 हजार 592 मरीज जान गंवा चुके हैं। नए आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट के 781 में से 241 मामलों में मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में (238) है। इसके बाद महाराष्ट्र में 167 मामले मिले हैं। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। हाल ही में मणिपुर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गोवा में पहला मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गयी जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि, थोड़ी राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 167 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए, जो चार जून के बाद से एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गयी। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,44,179 मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर