दिमाग में सोचा और अक्षर टाइप, चमत्कार से लोग हैरान, जानें कैसे...

दिमाग में सोचा और अक्षर टाइप, चमत्कार से लोग हैरान, जानें कैसे... डेस्क। एक शख्स ने अपने दिमाग में सोचा और अक्षर टाइप हो गया। उसने बिना हाथ के और बिना बोले एक मैसेज लिख दिया। उन्होंने ये मैसेज ट्वीटर पर शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह कारना ऑस्ट्रेलिया में एक लकवाग्रस्त मरीज ने किया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)

दिमाग में पेपरक्लिप के प्रत्यारोपण

लकवाग्रस्त मरीज का नाम फिलिप ओ'कीफ है और वह 62 साल के हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''हैलो, वर्ल्ड! छोटा ट्वीट, बड़ा अचीवमेंट.'' ये ट्वीट फिलिप ओ'कीफ ने सिंक्रॉन कंपनी के सीईओ थॉमस ऑक्सली के ट्विटर हैंडल से किया। इसके साथ ही फिलिप ओ'कीफ ने डॉक्टरों को 'दिमाग में पेपरक्लिप के प्रत्यारोपण के लिए' शुक्रिया अदा किया है।

दिमाग में माइक्रोचिप इम्प्लांट

बता दें, सिंक्रॉन कंपनी ने उनके दिमाग में माइक्रोचिप इम्प्लांट करके उन्हें अपनी सोच को शब्दों में बदलने की पावर दी है। फिलिप के दिमाग में इंप्लांट की गई माइक्रोचिप मस्तिष्क के संकेतों को पढ़ती करती है। फिर ये संकेतों का विश्लेषण करती है और मस्तिष्क के निर्देश को समझकर उसे शब्दों में बदलती है।

प्रणाली बेहद आश्चर्यजनक

फिलिप ने इस प्रणाली को बेहद आश्चर्यजनक बताया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने पहली बार इस तकनीक के बारे में सुना, तो उन्हें बहुत खुशी हुई। इससे उन्हें अंदाजा हो गया था कि इससे उनका काम कितना आसान हो जाएगा।

बाइक चलाना सीखने जैसा अनुभव

फिलिप ने कहा कि ये मेरे लिए बाइक चलाना सीखने जैसा ही अनुभव है। इसके लिए आपको काफी प्रेक्टिस की जरूरत होती है। लेकिन एक बार जब आप इसे समझ लेते हैं तो आपके लिए ये तकनीक बेहद आसान हो जाती है और आप आराम से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। थॉमस ऑक्सली ने कहा कि हमारा इरादा इस तकनीक के जरिए ऐसे लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है जो शारीरिक और मानसिक अक्षमता के कारण दूसरों के सहारे रहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि मैं लोगों के​ लिए थॉट्स के जरिए कुछ लिखने या ट्वीट करने की राह आसान कर पाउंगा।''

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर