छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टर को दिए ये निर्देश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। जिसके कारण प्रदेश में ओमिक्रोन वेरिएंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। इसकी जानकारी सीएम भूपेश ने ट्वीट कर दी है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
उऩ्होंने लिखा कि सभी जिला कलेक्टरों को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं- पहला सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। दूसरा अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1476094605426786305?t=So2macVgzml2VPfNU0doqA&s=08
बता दें कि राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 1 दिन में 22699 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 69 व्यक्तियों के कोरोनावायरस की पुष्टि की गई। बलौदाबाजार व बस्तर में 1-1, सूरजपुर में चार और जशपुर में 5 कोरोना संक्रमित पाये गए। वहीं प्रदेश में औसत पॉजिविटी दर 0.30% दर्ज की गई।