भारी बारिश से भीग गया धान, चेतावनी के बाद भी अव्यवस्था, अब मुख्यमंत्री भूपेश ने दिए निर्देश
भारी बारिश से भीग गया धान, चेतावनी के बाद भी अव्यवस्था, अब मुख्यमंत्री भूपेश ने दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई। सूरजपुर, कवर्धा समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। इसके अलावा बुधवार सुबह से जमकर बारिश हो रही है। काले बादल छाए हुए हैं। इधर, अचानक पानी गिरने के कारण प्रदेश में धान खरीदी प्रभावित हुई है। वहीं अधिकतर जिलों में आज सरकारी खरीदी को रोक दिया गया है। वहीं धान खरीदी और संग्रहण केंद्रों में रखे धान भीग जाने की खबर है। इसकी वजह से नुकसान बढ़ने की आशंका है। सरकार ने अधिकारियों को धान को भीगने से बचाने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
किसान की मेहनत बेकार
बारिश के कारण कई क्षेत्रों में खेत में पानी जमा हो गया है। इसकी वजह से खेत में रखी धान की फसल डूब गई। इसकी वजह से किसानों का नुकसान भी बढ़ गया है। फल-सब्जियों की खेती को भी ओलों और भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। सब्जी और महंगी होने की आशंका है।
प्रदेश में हुई बारिश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन करने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कवर लगाने तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1476093126192238595?t=ODXE_TRIyiexdks4eZhDGw&s=08
सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि कई ज़िलों में अचानक हुई ओलावृष्टि एवं अत्यधिक बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों को ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल शासन को रिपोर्ट भेजने, सभी धान ख़रीदी केंद्रो में drainage और cap cover की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बारिश के पहले इंतजाम क्यों नहीं
मौसम विज्ञानी ने छत्तीसगढ़ में तीन दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी थी। आशंका जताई थी कि प्रदेश में बारिश हो सकती है। इन चेतावनी के बावजूद तैयारी नहीं की गई। खुले में धान को भीगने दिया। इस अव्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं केंद्रों में रखे धान भीग जाने से समिति चिंतित है। उन्हें नुकसान की चिंता सता रही है।
यह भी पढ़े
बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती…
सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा…
IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त
राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम…
जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल…
छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए
उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर