छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने के लिए लाखों आवेदन, 9 तारीख को परीक्षा

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने के लिए लाखों आवेदन, 9 तारीख को परीक्षा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक पेशे को लेकर अच्छा क्रेज है। इसी वजह से यहां शिक्षक बनने लाखों लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन इससे पहले अभ्यर्थियों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) परीक्षा पास करना होता है। इसके बाद वो शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। नये साल पर 9 जनवरी को इसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश में ये परीक्षा करीब 21 माह बाद होगी। इसके लिए व्यापमं को करीब पौने दो लाख आवेदन मिले हैं। दो शिफ्ट को जोड़ने पर आवेदन लगभग इससे दुगनी हो जाएंगे। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) पीईटी के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे। मार्च 2020 में टीईटी का आयोजन किया जाना था। कोरोना वायरस के चलते परीक्षा नहीं हुई। कुछ दिन पहले परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई। इसके अनुसार 9 जनवरी 2022 को परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख के साथ आवेदन फिर मंगाए गए हैं । इस वजह से आवेदनों की संख्या पौने दो लाख तक पहुंच गई है। अफसरों का कहना है कि सभी संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कितने केंदों में परीक्षा होगी, इसके निर्देश कुछ दिन बाद जारी होगी। कक्षा पहली से 5वी के लिए 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4:45 बजे तक 6वीं से 8वीं के लिए परीक्षा होगी । बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में टीईटी का आयोजन लगातार किया गया। वर्ष 2019 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 2020 में भी तैयारी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण परीक्षा नहीं हुई। इसमें 60% नंबर जरूरी है। सभी प्रश्न बहु वैकल्पिक होंगे। इस परीक्षा का क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को कम से कम 60% नंबर प्राप्त करना होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। गौरतलब है कि प्राइमरी और मिडिल कक्षाओं के लिए टीईटी का आयोजन किया जाता है जिसमें क्वालीफाई करने वालों को अध्यापन की पात्रता मिलती है।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर