छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी, स्कूल बंद करने पर मंत्री साय का आया बयान, जानिए क्या कहा

छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी, स्कूल बंद करने पर मंत्री साय का आया बयान, जानिए क्या कहा रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों को लेकर पालक भी चिंतित है। बच्चों को स्कूल भेजने पर झिझक रहे हैं। वहीं इस समस्या पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान सामने आया है। मंत्री ने मीडिया से कहा कि जिन स्कूलों पर बच्चे ज्यादा संक्रमित होंगे, वहां स्कूल बंद किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले में नए मरीज मिले थे। यहां नवोदय विद्यालय में बच्चे लगातार संक्रमित हो रहे हैं। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) जानकारी के अनुसार, कोविड नियंत्रण टीम के डॉ धमेंद्र गहवई समेत 5 लोगों की टीम रायगढ़ के नवोदय स्कूल जाएगी। बताया जा रहा है कि स्कूल में लगातार बच्चों के संक्रमित होने की उच्च स्तरीय जांच होगी। यहां संक्रमित हुए बच्चों नए ओमिक्रॉन वेरिए की जद में तो नहीं आ गए। इस बात की जांच के लिए उनका सैंपल भुवनेश्वर भेजा जाएगा। अब तक रायगढ़ नवोदय विद्यालय में अब तक 24 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि पूरे जिले में 96 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम को मेडिकल बुलेटिन जारी किया था। जिसमें 69 नए मरीजों की पहचान की पुष्टि की गई थी। और 19 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए थे। वहीं 2 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती… सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म, अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया ऐलान, जानिए क्या कहा… IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ढेर, भारत को निर्णायक बढ़त राशनकार्ड धारी सरकारी चावल बेचने पर जाएंगे जेल, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई, जानिए नियम… जिला न्यायालय में भर्ती, स्टेनो ग्राफर, सहायक ग्रेड और भृत्य के 67 पदों पर सीधी, देखें डिटेल… छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन का खतरा, नए साल के जश्न पर लगाई ये पाबंदी, सभी कलेक्टर को दिया आदेश, देखिए उम्मीदों का संचार…दिव्यांग की हिम्मत देख लोग चकित, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिया बड़ा आफर